अब दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर नहीं चल पाएंगे दुपहिया और तिपहिया वाहन

यदि आप दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान ! क्योंकि इस एक्सप्रेस वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं और अब गाजियाबाद पुलिस ने इसके खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है।जिसके तहत पुलिस ने डीएमई के कुल 8 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 473 दुपहिया और तिपहिया वाहनों के चालान किए हैं।

अब दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर नहीं  चल पाएंगे दुपहिया और तिपहिया वाहन

तेजेश चौहान, तेजस

यदि आप दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान ! क्योंकि इस एक्सप्रेस वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं और अब गाजियाबाद पुलिस ने इसके खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है।जिसके तहत पुलिस ने डीएमई के कुल 8 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 473 दुपहिया और तिपहिया वाहनों के चालान किए हैं।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अप्पर पुलिस आयुक्त यातायात कमिश्नरेट गाजियाबाद ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर 2022 में कुल 168 सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें 106 लोगों की मृत्यु हुई।जबकि 125 लोग घायल हुए उन्होंने बताया कि इसका बड़ा कारण यह है।कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफरल पर दोपहिया व तीन पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कुल 8 स्थानों पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट पर यातायात पुलिस की तरफ से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस रूट पर प्रतिबंधित वाहनों को एक्सप्रेस वे पर जाने से रोका जा रहा है। जो वाहन मेरठ दिल्ली की ओर से एक्सप्रेस वे पर आ रहे हैं। उनका चालान नो एंट्री का किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नो एंट्री का चालान ₹20,000 का है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे शनिवार को यातायात पुलिस की तरफ से 8 स्थानों जिनमें पहला मीडिया हाउस के सामने एग्जिट प्वाइंट, दूसरा गौर ग्रीन के सामने एग्जिट प्वाइंट, तीसरा एबीएस के सामने विजयनगर साइड एंट्री प्वाइट, चौथा आई एम एस कॉलेज के सामने एंट्री प्वाइंट ,पांचवा वेदांता फार्म हाउस के सामने टोल प्लाजा, छठा दया स्टील एजेंसी के सामने टोल प्लाजा, सातवां ईस्टर्न पेरीफेरल पलवल की ओर से आने वाले एग्जिट प्वाइंट और आठवां ईस्टर्न पेरीफेरल कुंडली की ओर से आने वाले एग्जिट प्वाइंट शामिल हैं।उन्होंने बताया कि इन सभी पॉइंट पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात और यातायात निरीक्षक प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ तथा इंटरसेप्टर द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 473 वाहनों के चालान किए गए हैं। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर 2022 में रॉन्ग साइड के कुल 12081 चालान, नो पार्किंग के 17495 चालान, प्रतिबंधित वाहनों के कुल 6900 चालान, और ओवर स्पीड के कुल 61848 वाहनों के विरुद चालान की कार्रवाई की गई। जबकि 563 ऑटो को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी। यानी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल प्रतिबंधित दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद भी जो वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।