यातायात पुलिस ने 5751 वाहनों के काटे चालान, 12 वाहन सीज
शाहबेरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 5751 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, 12 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के दौरान मैनुअल चालान 2293 और ऑन लाइन के माध्यम से 3468 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, 12 वाहनों को यातायात पुलिस ने सीज भी किया गया। बिना हेलमेट के 1896 वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जानकारी दी गई।

डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालान जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब यातायात पुलिस ने अपनी रणनीति में काफी बड़ा बदलाव किया गया। जिन वाहन चालकों के नाम पर बार-बार चालान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सके। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में 471, फॉल्टी नंबर प्लेट में 310, विपरीत दिशा में 288, वायु प्रदूषण में 227 और ओवर स्पीड 498 वाहनों के चालान काटे गए।