डीएमई में हुआ विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

युवाओं ने कार्यक्रम में लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

डीएमई में हुआ विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन में संविधान दिवस के मौके पर विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा पैरालंपियन सुवर्णा राज, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) भंवर सिंह, महानिदेशक डीएमई डॉ. कोमल विग, निदेशक डीएमई डॉ. राजिंदर रंधावा, विभागाध्यक्ष लॉ स्कूल डॉ. नेहा शर्मा, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता खुराना, स्वास्थ्य विभाग और उप निदेशक माय भारत शिवेंद्र सिंह और युवा आकॉन प्रियांशु चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त युवा-विकसित भारत का संकल्प भी लिया गया।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि युवाओं को साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जुड़ना होगा। इसके अलावा मादक पदार्थों और तम्बाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के लिए भी लगातार जागरूक किया जाए। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करते रहें।