2 सितंबर को स्वर्ण समाज की होगी महाबैठक
विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की तरफ से आयोजित होगी बैठक
तेजस न्यूज संवाददाता
दादरी में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान आरक्षण और यूजीसी के विरोध में एक बड़े आंदोलन की तैयारी भी की गई। वहीं, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की तरफ से आगामी 2 सितंबर को शाम 4.30 बजे दादरी के ब्रह्मपुरी स्थित परशुराम भवन में स्वर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा ने बताया कि अब स्वर्ण समाज अपने अधिकारों को लेकर जाग चुका है। आरक्षण के नाम पर स्वर्ण समाज के अधिकारों की हो रही खुली लूट को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार यूजीसी जैसा काला कानून बनाकर स्वर्ण समाज का और अधिक शोषण करने की योजना बना रही है। जिसे सहन कर पाना नामुमकिन है। इसी मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में दादरी की क्रांतिकारी धरती में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। जिसकी गूंज दिल्ली से लखनऊ तक सुनाई देगी। इस मौके पर मास्टर परमानंद शर्मा, मास्टर रामकुमार शर्मा, उमेश शर्मा, हरिओम शर्मा, अरविंद शर्मा, रामवीर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, लोकेश शर्मा और दिनेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।