एक्सोटिका फ्रेस्को ने किया बाल दिवस समारोह का आयोजन
85 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 137 के एक्सोटिका फ्रेस्को सोसायटी स्थित फ्रेस्को क्लब हाउस में बाल दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक्सोटिका फ्रेस्को सोसायटी के एओए अध्यक्ष कविता कुमार राजेश के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 85 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, ऑन-द-स्पॉट एक्टिविटी और मिमिक्री प्रतियोगिता समेत कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

एक्सोटिका फ्रेस्को सोसायटी की एओए अध्यक्ष कविता कुमार राजेश ने बताया कि 85 से ज्यादा बच्चों को इतनी उत्साहपूर्ण भागीदारी करते देखना बेहद सुखद रहा। बाल दिवस बच्चों की खुशियों, रचनात्मकता और उनकी विशेष प्रतिभाओं का उत्सव है। बच्चों को पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और उनकी प्यारी मुस्कान के साथ भाग लेते देखना वास्तव में हृदय को आनंदित करने वाला अनुभव था। उनकी उमंग और रचनात्मकता ने इस पूरे समारोह को बेहद खास बना दिया। इस मौके पर एक्सोटिका फ्रेस्को के महासचिव सुरोजित दासगुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, दीपिका चंद्रा, नीलिमा खन्ना, नेहा जैन, मौसमी गुप्ता, सविता, इंदु खन्ना, अनूपम भटनागर और पनेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।