उद्योग विहार सोसायटी में प्राधिकरण के जीएम ने किया दौरा

उद्योग विहार सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान भी मौजूद रहे

उद्योग विहार सोसायटी में प्राधिकरण के जीएम ने किया दौरा

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उद्योग विहार सोसायटी का नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उद्योग विहार सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान भी मौजूद रहे। इस निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा को उद्योग विहार सोसायटी की कई समस्याओं से अवगत कराया गया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने बताया कि पिछले लगभग डेढ़ सालों से सोसायटी में विकास कार्यों की कमी बनी हुई थी। समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण प्राधिकरण को कई बार पत्र भी भेजे गए हैं। इसके बाद भी अब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका है। सोसायटी में कई स्थानों पर सड़के टूटी हुई है। इसके अलावा बिजली के पैनल के पास पानी जमा होने की समस्या और दिशा-सूचक बोर्डों की स्थिति के अलावा कई मूलभूक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा गया। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान, महासचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष रणजीत मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।