विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम लोगों को होगा फायदाःएनपी सिंह
डीडीआरडब्ल्यूए ने एक्वा लाइन की मंजूरी मिलने पर किया सरकार का स्वागत
तेजस न्यूज संवाददाता
एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार लंबे समय से क्षेत्र के निवासियों की महत्वपूर्ण अपेक्षा रही है। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन ज्यादा सुविधाजनक होगा। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायता प्राप्त होगी। यह बातें डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहीं।

डीडीआरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि मेट्रो विस्तार की कैबिनेट से मंजूरी क्षेत्र के सुनियोजित शहरी विकास और जन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वागत योग्य है। इससे आवागमन के समय और खर्च में कमी आने के साथ-साथ आसपास के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। इसके विस्तार से सेक्टर 51 के मेट्रो स्टेशन का दबाव कम हो सकेगा। इससे ट्रैफिक कंजेशन की समस्या का भी निवारण होगा। सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर वेंडर एंक्रोचमेंट और अनऑथराइज्ड टैक्सी स्टैंड की समस्या का भी समाधान होने की उम्मीद है।