सर्व समाज को साथ लेकर करेंगे कार्यःमनोज गुप्ता
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष से की पूर्व महानगर अध्यक्ष ने मुलाकात
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 115 स्थित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन से भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव में व्यापारी समाज की भूमिका और राजनीतिक रूप से व्यापारियों के साथ आवश्यकता को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हम सर्व समाज को लेकर कार्य करेंगे। व्यापारी समाज का एक महत्वपूर्ण वर्ग हैं। आगामी विधान सभा चुनावों में व्यापारियों के साथ और उनके सहयोग की आवश्यकता है। व्यापारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार होता है। लाखों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार और कारोबार से जुड़े हुए हैं। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को राजनीतिक विमर्श में उचित स्थान मिलना चाहिए। संगठन लगातार व्यापारियों की समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है। आगे भी व्यापारी हितों के लिए आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।