कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनायाःमुकेश यादव
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह श्रद्धांजलि सभा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि इंदिरा का साहसिक नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण सैदव याद किया जाएगा। इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इंदिरा गांधी का जीवन देशसेवा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा देता है। उनके विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता लियाकत चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिरे सिंह नागर, कैप्टन पीएस रावत, विक्रम चौधरी, राहुल पांडये, शिवानी पवार, मधुराज और सतीश पांचाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।