गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के मेवला भट्टी गांव में 500 लोग डेंगू से पीड़ित होने की खबर का जिला सर्विलांस अधिकारी ने किया खंडन।
गाजियाबाद में हिण्डन नदी के किनारे बसे गांव में हिण्डन नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ आ गई थी। जिसके बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लेकिन अब जनजीवन पटरी पर लौटा तो बीमारी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस इलाके में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक बीमारी की चपेट में आने लगे। लेकिन इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी उन सभी इलाकों में फागिंग और डेंगू मलेरिया की जांच शुरू कर दी गई। उधर कुछ लोगों के द्वारा जानकारी दी गई। कि इस इलाके में करीब 500 से भी ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। लेकिन इस पूरी खबर का स्वास्थ्य विभाग ने खंडन किया है।
