अंतर सदन हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
खेकड़ा कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को अंतर सदन हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अंतर सदन हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- आदर्श पब्लिक स्कूल में आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को अंतर सदन हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावशाली अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में किसी भी मंच पर अपने विचार निर्भीकता से रख सकें। प्रतियोगिता का विषय मेरा देश रखा गया, जिस पर प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति, संस्कृति, विकास और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के प्रभावशाली भाषणों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा अध्यापिकाओं ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, उच्चारण, विषय की समझ और प्रस्तुति शैली के आधार पर किया। प्रतियोगिता में अनाया शर्मा ने प्रथम, अलीशा ने द्वितीय तथा अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिकाएं दीपा शर्मा, अंजली पंवार, दीपा चौहान, राधिका कौशिक, रेखा शर्मा, नीतू पांडे, इंदू शर्मा, सारिका रस्तोगी, ईशा यादव, पायल धामा, खुशी धामा और आरजू ढाका सहित अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिलती है और उनमें नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।