नीरज शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नीरज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी बागपत का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद कस्बे में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की।

नीरज शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नीरज शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नीरज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद कस्बे में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्णय का स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र में विकास और जनसंपर्क को नई गति मिलेगी। खुशी व्यक्त करने वालों में पुष्पेंद्र कुमार, नवीन शर्मा, दीपक शर्मा, चेतन चंदेला, सनी गुप्ता, कपिल शर्मा, राकेश धामा, प्रमोद गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पहले से अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।