जुम्मे की नमाज को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार कप्तान ने बनाई यह विशेष योजना
सहारनपुर-----
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुछ लोगों ने उपद्रव किया। जिसके तहत सहारनपुर में भी जुम्मे की नमाज के बाद जमकर उपद्रव हुआ। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसे फैलने से तत्काल प्रभाव से रोका गया और इस पूरे मामले में अभी तक 85 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यानी अभी और भी इस मामले में गिरफ्तारी होने की संभावना है।उधर अब 17 जून यानी शुक्रवार को जुम्मे की नमाज होनी है इसे लेकर पुलिस पहले से ही अब पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।


