पुलिस ने की कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक

बैठक में शांति, सुरक्षा और नियमों का पालन करने की अपील

पुलिस ने की कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने थाना दादरी परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और कांवड़ शिविर आयोजकों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों ने कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि और अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को देने की मांग की।


डीजे संचालकों को शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें ध्वनि प्रदूषण और यातायात व्यवस्था प्रभावित न करने का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। कांवड़ शिविर आयोजकों से केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही शिविर स्थापित करने को कहा गया। जिससे आम लोगों के आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो सके। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मानूसन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी विशेष सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया। शिविरों में लगाए जाने वाले विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रत्येक कांवड़ शिविर में आपातकालीन मेडिकल किट उपलब्ध रखने की भी सलाह दी गई।