प्रतिबंधित भैंसा बोगी दौड़ में दो बोगियां टकराकर पलटीं, चार घायल
बसी गांव में प्रतिबंधित भैंसा बोगी दौड़ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोड़ पर तेज गति से दौड़ रही दो भैंसा बोगियां आपस में टकराकर पलट गईं। हादसे में दोनों बोगियों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। घटना की वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दौड़ कराने के आरोप में चार नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रतिबंधित भैंसा बोगी दौड़ में दो बोगियां टकराकर पलटीं, चार घायल
- वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी गांव में प्रतिबंधित भैंसा बोगी दौड़ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोड़ पर तेज गति से दौड़ रही दो भैंसा बोगियां आपस में टकराकर पलट गईं। हादसे में दोनों बोगियों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। घटना की वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दौड़ कराने के आरोप में चार नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सोमवार रात बसी गांव के मार्ग पर कुछ युवक भैंसा बोगी दौड़ करा रहे थे। दौड़ शुरू होने के बाद दोनों बोगियां कुछ दूरी तक आगे बढ़ीं। इसी दौरान मार्ग पर मोड़ आने के कारण दोनों आपस में टकरा गईं और पलट गईं। हादसे में बोगियों पर सवार चार युवक घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार कराया। घटना के संबंध में पुलिस को तत्काल कोई सूचना नहीं दी गई। इस बीच भैंसा बोगी दौड़ की वीडियो प्रसारित हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने दौड़ कराने वाले युवकों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि बसी गांव निवासी विशेष, अनिकेत और यजवेंद्र समेत चार नामजद आरोपियों तथा चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।