बजरंग रामलीला संचालिका समिति का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया उद्घाटन

एडवोकेट यतेंद्र शर्मा ने किया दीप प्रज्वलित

बजरंग रामलीला संचालिका समिति का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया उद्घाटन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में आयोजित श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। इस रामलीला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और एडवोकेट यतेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट यतेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है। बल्कि, हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने और समाज में आपसी प्रेम, भाईजारे और सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस मौके पर महानगर महासचिव एसएस सिसोदिया, कैप्टन पीएस राव, विक्रम सेठी, डॉ. सीमा, नार्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडे, बजरंग रामलीला संचालिका समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अशोक कुमार पांडेय, शिवलाल सिंह, कमलाकर त्रिपाठी, सुभाष गोगना, वरिष्ठ पत्रकार विनय जोशी, नितिन पांडे, संजीव द्विवेदी, अनुराग गोविल और बब्लू त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।