सड़क बनवाने के लिए कीचड़ में खाट डालकर लेटा पूर्व फौजी

सुभानपुर के जेल मार्ग पर जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान लोगों की समस्या को लेकर शुक्रवार को एक पूर्व फौजी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी सेवानिवृत्त फौजी सुभाष कश्यप ने कीचड़ और पानी से भरे मार्ग पर खाट डालकर लेटते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।

सड़क बनवाने के लिए कीचड़ में खाट डालकर लेटा पूर्व फौजी

सड़क बनवाने के लिए कीचड़ में खाट डालकर लेटा पूर्व फौजी
सुभानपुर के जेल मार्ग पर 12 साल से जलभराव का आरोप, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर के जेल मार्ग पर जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान लोगों की समस्या को लेकर शुक्रवार को एक पूर्व फौजी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी सेवानिवृत्त फौजी सुभाष कश्यप ने कीचड़ और पानी से भरे मार्ग पर खाट डालकर लेटते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
सुभाष कश्यप ने बताया कि मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 12 वर्षों से बदहाली बनी हुई है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को रोजाना इसी बदहाल मार्ग से गुजरना पड़ता है, लेकिन लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब उन्होंने विरोध के इस तरीके से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। पूर्व फौजी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो वह स्थायी रूप से धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान सुभानपुर के कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी मार्ग की बदहाली दूर कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की।