रालोद का समरसता सम्मेलन दो नवंबर को, मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा का होगा शुभारंभ
खेकड़ा कस्बे के एमएम कॉलेज मैदान में दो नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से समरसता सम्मेलन और दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ भी होगा। इसके साथ ही नशामुक्त बागपत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
रालोद का समरसता सम्मेलन दो नवंबर को, मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा का होगा शुभारंभ
- एमएम कॉलेज मैदान में दीपावली मिलन समारोह, नशामुक्ति अभियान के विजेता होंगे सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम कॉलेज मैदान में दो नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से समरसता सम्मेलन और दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ भी होगा। इसके साथ ही नशामुक्त बागपत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में रालोद नेता कुलदीप त्यागी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। दीपावली मिलन समारोह के जरिए लोगों को एकजुट करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा के तहत महिला चिकित्सक फोन पर उपलब्ध रहेंगी। महिलाएं उनसे अपनी स्वास्थ्य समस्याओं और महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के संबंध में परामर्श ले सकेंगी। इससे महिलाओं को उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने और बीमारियों के निदान में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में नशामुक्त बागपत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।