एडीके जैन अस्पताल में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन: 270 मरीजों की जांच, 155 मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित

ईशपुत्र संस्था के तत्वावधान में सोमवार को खेकड़ा के एडीके जैन अस्पताल में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 270 मरीजों के मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगों की गहन जांच की गई, जिनमें से 155 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

एडीके जैन अस्पताल में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन: 270 मरीजों की जांच, 155 मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित

एडीके जैन अस्पताल में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन: 270 मरीजों की जांच, 155 मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईशपुत्र संस्था के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे के एडीके जैन अस्पताल में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 270 मरीजों के मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगों की गहन जांच की गई, जिनमें से 155 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ अस्पताल की सीईओ डॉ. रूमा गुप्ता तथा ईशपुत्र संस्था के नगीन गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का आधुनिक उपकरणों से परीक्षण कर आवश्यक डॉक्टरी सलाह दी। चयनित मरीजों के नेत्र ऑपरेशन ईशपुत्र संस्था के सौजन्य से पूरी तरह निशुल्क किए जाएंगे। चिकित्सक टीम में डॉ. सोनी सिंह, डॉ. एशले, डॉ. मुग्धा, संजय शर्मा, सोमपाल, आजाद और आशीष शामिल रहे। टीम ने पूर्व में ऑपरेशन करा चुके मरीजों का भी फॉलो-अप चेकअप किया और उन्हें आँखों की देखभाल के जरूरी टिप्स दिए। शिविर को सफल बनाने व पंजीकरण व्यवस्थाओं में ईशपुत्र संस्था के भूषण कुमार जैन, रामपाल सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। दिनभर अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की काफी चहल-पहल बनी रही।