तेजस न्यूज: प्रयास फाउंडेशन के द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में 120 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई
गाजियाबाद के प्रताप विहार एफ 4 एमआईजी में प्रयास स्पेशल स्कूल की तरफ से एक डेंटल चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान करीब 120 लोगों ने मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण करने वाली टीम में संतोष मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पुनीत कुमार डॉक्टर सचिन शर्मा व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
