रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस, चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
खेकड़ा कस्बे में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने गांधी इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों और किसान हित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस, चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
- गांधी इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने गांधी इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों और किसान हित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
युवा जिला अध्यक्ष अमित धामा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, मजदूरों और आमजन के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों और ग्रामीण भारत के हितों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी किसानों और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. संदीप शाह, राजीव धामा, विश्वास चौधरी, उप प्रबंधक गजेंद्र धामा और जयवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।