गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने की वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन
नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, शूटर संगीता सिंह, नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने किया उद्घाटन
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल के सभागार में गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने वार्षिक उत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, गजाजन माली, शूटर संगीता सिंह, नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर, महासचिव पुनीत, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, महिला उन्नति के अध्यक्ष राहुल यादव, अनिल भाटी, नारी प्रगति संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्यागी, वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, ईएमसीटी की शिक्षा निदेशक सरिता सिंह, रुचि जैन, प्रतिभा सिंह, दीपा देवी, नेकी का डब्बा फाउंडेशन के निदेशक गिरिश शुक्ला और सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर विकास समिति का उद्देश्य हमेशा से शहर के विकास और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा है। समिति द्वारा शहर के विकास से जुड़े मेट्रो, शिक्षा, सड़क, स्वच्छ पानी, वेंडर जोन, यातायात, सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है। किसी भी संस्था की सफलता एक व्यक्ति की नही, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम होती है। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय, महासचिव आदित्य अवस्थी, सचिव अनूप सोनी, उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत, उपाध्यक्ष मंजुल यादव, विक्रम सेठी, नमित रंजन, प्रदीप बंसल, रजनी शंकरन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट से ममता सिंह, रविंद्रनाथ और विकास त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।