नाले के निर्माण को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने बताया जलभराव से निजात का जरूरी कदम

प्रताप विहार क्षेत्र के वार्ड-55 में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम और स्थानीय स्तर पर गतिविधियां तेज हैं। इसी क्रम में सी-ब्लॉक में कब्रिस्तान के बराबर वाली सड़क पर जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए दोनों ओर नाला निर्माण की योजना को नगर निगम से स्वीकृति मिली है। एक तरफ नाले का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि दूसरी तरफ नाले के निर्माण का कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने से विवाद की स्थिति बन गई है।

नाले के निर्माण को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने बताया जलभराव से निजात का जरूरी कदम

तेजस न्यूज संवाददाता 

नाले के निर्माण को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने बताया जलभराव से निजात का जरूरी कदम

गाजियाबाद। प्रताप विहार क्षेत्र के वार्ड-55 में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम और स्थानीय स्तर पर गतिविधियां तेज हैं। इसी क्रम में सी-ब्लॉक में कब्रिस्तान के बराबर वाली सड़क पर जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए दोनों ओर नाला निर्माण की योजना को नगर निगम से स्वीकृति मिली है। एक तरफ नाले का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि दूसरी तरफ नाले के निर्माण का कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने से विवाद की स्थिति बन गई है।

वार्ड के पार्षद संतोष सिंह राणा के अनुसार सी-ब्लॉक में बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर जाता है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी। इसके बाद जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए दोनों तरफ नाला निर्माण की स्वीकृति ली गई।

पार्षद का कहना है कि एक तरफ नाले का निर्माण हो चुका है जबकि दूसरी तरफ निर्माण कार्य शुरू होने पर दूसरे क्षेत्र के पार्षद और कुछ अन्य लोगों द्वारा इसे रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। नाला निर्माण को लेकर मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि दोनों तरफ नाला बनने से बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी और जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी। लोगों ने नगर निगम से स्वीकृत निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान उन्हें होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।