विद्युत कनेक्शन बहाल होने पर क्षेत्रवासियों ने किया शालीन सिंह का स्वागत

एनसीएफ हमेशा लोगों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उसका समाधान कराने का करता है प्रयास

विद्युत कनेक्शन बहाल होने पर क्षेत्रवासियों ने किया शालीन सिंह का स्वागत

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा स्थित चोटपुर और आसपास की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जोड़े जाने का कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सामाजिक संस्था नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया।


नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़े जाने से लोगों में काफी राहत और खुशी का माहौल बना हुआ है। चोटपुर समेत आसपास की कई कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के चलते यहां बड़ी संख्या में लोगों की दैनिक दिनचर्या बाधित हो गई थीं। लाइट काट दिए जाने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। नोएडा सिटीजन फोरम हमेशा आम लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। इस मौके पर विवेकानंद शुक्ला, आकाश उपाध्याय, सतीश शर्मा, चुंचुन और वीरेश यादव समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।