फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
उद्घाटन दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने किया
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के विभिन्न स्थानों पर फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पौधारोपण अभियान फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने संयुक्त रूप से किया।

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने बताया कि संस्था समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रही है। लगाए गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन का उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। सभी सदस्यों और समाज के लोगों से इस अभियान को आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान दिया गया। इस मौके पर फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संरक्षक सुरेंद्र मेहता, जसविंदर खोक्खर, अश्वनी छाबड़ा, सतपाल आनंद, महानगर अध्यक्ष राकेश खन्ना, दीपक जैन, सुमित मनचंदा और अतुल मल्होत्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।