हादसों को न्यौता दे बिजली ट्रांसफॉर्मर, हो सकता है बड़ा हादसा
नाले के ऊपर लगे हुए बिजली ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन हो चुका खराब
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के छलेरा बांगर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती हैं। गांव में कई ऐसे स्थान हैं, जहां ट्रांसफॉर्मर बिना सुरक्षा घेरे के खुले पड़े हैं। नाले के ऊपर लगे हुए बिजली ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन अब खराब हो चुका है। इसकी सूचना संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी हैं। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

छलेरा बांगर गांव के निवासी राजेंद्र चौहान ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी लिखित सूचना भी दी जा चुका है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।