12 वर्षों बाद सफाई ओर अनुरक्षण का कार्य हो रहा काफी तेजःअशोक चौहान
चार लेन यमुना तट बांध पर चल रहा काम
तेजस न्यूज संवाददाता
सिंचाई विभाग द्वारा यमुना मार्जिनल बांध/यमुना तट बांध चार लेन सड़क की मरम्मत करने और सड़क के दोनों तरफ मध्य उगी हुई कटीली झाड़ियों की कटाई और छटाई के अलावा कूड़े के ढेरों की सफाई का कार्य काफी प्रगति पर है। यह कार्य सेक्टर 135 स्थित नंगली वाजिदपुर के सामने सफाई और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान की तरफ से दी गई।

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश द्वारा पुस्ता बांध की सफाई और अनुरक्षण कार्य करने के लिए सिंचाई विभाग को धनराशि आवंटित की गई थी। यमुना मार्जिनल बांध की चार लाइन सड़क मार्ग का निर्माण साल 2014 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित धनराशि से किया गया था। 10 साल पूर्व सिंचाई विभाग और नोएडा प्राधिकरण के मध्य गठित एमओयू की शर्तानुसार उक्त सड़क की मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य नोएडा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध धनराशि से कराया जाना प्रस्तावित था। नोएडा प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को यमुना मार्जिनल बांध/यमुना तट बांध की चार लेन सड़क मार्ग की मरम्मत और सफाई का कार्य कराने के लिए 34.18 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें से पहली किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि बैंक खाते में भेज दी गई है।