MYK LATICRETE कंपनी ने किया दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
MYK LATICRETE के जोन यूपी वेस्ट में बना नंबर-1
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 51 में MYK LATICRETE कंपनी द्वारा भव्य दीपावली मिलन और डीलर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली और एनसीआर के लगभग 200 से ज्यादा व्यापारी और डीलर्स मौजूद रहे।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत ने बताया कि व्यापारी पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करता है। सफलता हमेशा उसके कदम चूमती है। अच्छे कार्य और निरंतर मेहनत करने वाले व्यक्ति को हमेशा नई उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अपनी मेहनत और व्यावसायिक प्रतिबद्धता से एक नई मिसाल पेश की है। कंपनी के उत्पाद दुनिया के अनेक शहरों में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स में प्रयोग किए जा रहे हैं। बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के कारण कंपनी का नाम लगातार आगे बढ़ रहा है।