अतुल सरीन बने नरविहार-1 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
इस चुनाव में कर्नल अतुल सरीन का पूरा पैनल हुआ विजय
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 34 स्थित नरविहार-1 में आरडब्ल्यूए चुनाव का आयोजन किया गया। इस चुनाव में कर्नल अतुल सरीन का पूरा पैनल विजय घोषित हुआ। जिसमें अध्यक्ष अतुल सरीन, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष अनीश आजमी, सचिव कर्नल अनिल शाह और चार एक्जिक्यूटिव सदस्यों में कर्नल मनोज पांडेय, कर्नल अतुल गुप्ता, विनय नंदराज जोग और पुनीत जैन विजयी रहे। आरडब्ल्यूए चुनाव में नई मैनेजमेंट कमेटी ने साल 2026-27 के लिए कर्नल एस पाठक को नया चीफ पेट्रोन नियुक्त किया गया।

चुनाव चीफ पेट्रोन कर्नल आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 120 मतदाताओं में से 86 मतदाता ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर विजय प्रत्याशी को 61 मत, उपाध्यक्ष पद पर विजय प्रत्याशी को 59 मत और सचिव पद पर विजय प्रत्याशी को 58 मत प्राप्त हुए। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल सरीन ने कहा कि नरविहार-1 की वेलफेयर के लिए उनकी टीम को जिम्मेदारी दी गई है। उसको अपनी टीम के साथ पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे।