भाकियू (लोक शक्ति) ने की बैठक
ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा स्थित हाजीपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भाकियू (लोक शक्ति) के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान भी मौजूद रहे।

भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव का बारात घर काफी पुराना और जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। लेकिन, अब तक नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इस पर काम नहीं किया गया है। गांव में शमशान घाट नहीं होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सीवर और सड़कों की हालत भी काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। वहीं, ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि संगठन जल्द ही नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन से मुलाकात कर इन सभी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेगा। वहीं, बैठक के दौरान संजीव चपराना, पंकज कसाना, सोनू बंसल, अंकित अवाना, प्रवीण बैसोया, मोनू चपराना, केशव अवाना, राहुल सैनी और सिंटू सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाकियू (लोक शक्ति) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मास्टर राजबीर सिंह, बिरम अवाना, बिजेंद्र अवाना, महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, अरुण गौतम, सुनील बैसोया, धर्मराज बैसोया और धर्मेंद्र बैसोया समेत कई भाकियू (लोक शक्ति) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।