दिल्ली में वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन करने दिल्ली रवाना हुए शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता
सेक्टर 5 से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली हुए रवाना
तेजस न्यूज संवाददाता
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोरी के खिलाफ महारैली में शामिल होने के लिए नोएडा के सेक्टर 5 से कांग्रेसजनों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजन निजी साधनों और अन्य माध्यमों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष कर रही हैं। नोएडा समेत पूरे देश में वोट चोरी के गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जिनका जवाब देना आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली की महारैली में कांग्रेसजन वोट चोरी के खिलाफ जोरदार हुंकार भरेंगे और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे। आज देश का लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती आई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता वोट की ताकत और लोकतंत्र की गरिमा बचाने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में खड़ा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट यतेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, महासचिव दयाशंकर पांडेय, राहुल पांडेय, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, अंकित तिवारी, अजय ठाकुर, विकास, अजय, रवि प्रसाद वर्मा, रामकुमार प्रसाद झा, राहुल तिवारी और वेदप्रकाश गौतम समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।