ईएमसीटी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों मे बांटे निशुल्क कपड़े
गरीब और जरूरतमंद परिवारों में निशुल्क हुआ कपड़ों का वितरण
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेवियर ग्रीनआर्च सोसायटी में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों में निशुल्क कपड़ों का वितरण किया गया। यह वितरण एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक रश्मि पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान केवल पुराने कपड़ों का संग्रह और वितरण नहीं है। बल्कि, समाज के जरूरतमंद परिवारों तक सम्मान, अपनत्व और स्नेह पहुंचाने की एक पहल है। इन वस्त्रों के माध्यम से कई जरूरतमंद परिवारों के घरों में दिवाली की खुशियां और चमक पहुंची है। समाज में बदलाव बड़े संसाधनों से नहीं आता है। बल्कि, छोटी-छोटी संवेदनशील पहलों और सामूहिक प्रयासों से आता है। इस मौके पर सेवियर ग्रीनार्च निवासी पंकज कुमार, चंद्रशेखर, लालटू, अतुल जैन, डीपी सिंह, गौतम भाटिया, सरिता सिंह, निशांत, अमित गिरी, अमित राय, रश्मि पाण्डेय और किसलय कृष्णवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।