खेकड़ा में मानव सेवा की मिसाल,147 लोगों की निशुल्क आंखों की जांच

खेकड़ा कस्बे के प्रसिद्ध एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला। ईश पुत्र संस्था के तत्वावधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 147 मरीजों की निशुल्क जांच की गई।

खेकड़ा में मानव सेवा की मिसाल,147 लोगों की निशुल्क आंखों की जांच

खेकड़ा में मानव सेवा की मिसाल,147 लोगों की निशुल्क आंखों की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के प्रसिद्ध एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला। ईश पुत्र संस्था के तत्वावधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 147 मरीजों की निशुल्क जांच की गई।
शिविर में जांच के दौरान 61 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। संस्था द्वारा इन सभी चयनित मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा।शिविर का शुभारंभ अस्पताल की सीईओ डॉ. रूमा गुप्ता और ईश पुत्र संस्था के अध्यक्ष नगीन गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर अस्पताल में पूर्व में ऑपरेशन करा चुके मरीजों की भी फॉलोअप जांच की गई, जिसमें सभी मरीजों की स्थिति बिल्कुल सही पाई गई। मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों की विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुग्धा जैन, डॉ. अशले के साथ संजय शर्मा, आशीष आर्य, सोमपाल आदि शामिल रहे। वहीं ईश पुत्र संस्था की ओर से भूषण कुमार जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।