स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल- 10 जून से शुरू होगा विटामिन ए सिरप वितरण अभियान
बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और दृष्टिदोष जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बागपत10 जून से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक के साथ आयरन फोलिक एसिड (IFA) सिरप पिलाया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में बूथ बनाए जाएंगे, जहां बच्चों को निःशुल्क दवा दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल- 10 जून से शुरू होगा विटामिन ए सिरप वितरण अभियान
- आयरन फोलिक एसिड सिरप भी पिएंगे बच्चे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और दृष्टिदोष जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बागपत 10 जून से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक के साथ आयरन फोलिक एसिड (IFA) सिरप पिलाया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में बूथ बनाए जाएंगे, जहां बच्चों को निःशुल्क दवा दी जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और पोषण अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं आयरन फोलिक एसिड सिरप बच्चों में एनीमिया की रोकथाम, शरीर में आयरन की पूर्ति और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि 9 से 12 माह, 16 से 24 माह और 2 से 5 वर्ष तक के बच्चे इस अभियान के पात्र होंगे। अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, आशा कार्यकर्ता या एएनएम के माध्यम से दवा की खुराक दिला सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग बागपत ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर बूथों तक अवश्य लाएं, ताकि बच्चों को कुपोषण और एनीमिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।