प्रवीण भाटी बने बीकेएस के महानगर उपाध्यक्ष

भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

प्रवीण भाटी बने बीकेएस के महानगर उपाध्यक्ष

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 154 स्थित ग्राम बंदोली गांव में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान जल और सीवर कनेक्शन के अलावा गांव से संबंधित कई समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा गया। वहीं, भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रवीण भाटी को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के चलते किसानों को आज तक उनके हक के 5 प्रतिशत आवासीय भूखंड तक नहीं मिल सके हैं। ग्रामीणों ने गांव के प्राचीन मंदिर परिसर में जोहड़ का गंदा पानी घुसने की गंभीर समसया पर भी चिंता व्यक्त की। जल और सीवर की समस्या के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर रामू नेता, रविंद्र भाटी, मोहरा भाटी, जनता भाटी, नरेंद्र भाटी, विनोद नंबरदार, प्रेमी पंडित, प्रीतम पंडित और दीपक चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।