नंदग्राम में इंक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

थाना नंदग्राम क्षेत्र में अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब वहां स्थित एक की बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शुरुआती दौर में वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

नंदग्राम में इंक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

तेजेश चौहान तेजस 

नंदग्राम में इंक फैक्ट्री में लगी

भीषण आग, लाखों का सामान

जलकर राख

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित विकलांग कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक इंक (स्याही) बनाने वाली फैक्ट्री एवं गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे राणा जी की ठंडी प्याऊ, नंदी पार्क के सामने स्थित रवि ग्रोवर की इंक फैक्ट्री एवं गोदाम की दूसरी मंजिल पर रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की पांच बड़ी गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

थाना नंदग्राम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि समय रहते कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंचे चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग बुझाने के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।