साहिबाबाद की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान राख, दमकल विभाग की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में अचानक उसे वक्त बदल मच गई जब वहां स्थित एक फर्नीचर निर्माण इकाई में बुधवार तड़के भीषण आग लग गईं। इसलिए दौरान फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया

साहिबाबाद की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान राख, दमकल विभाग की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

तेजेश चौहान तेजस 

साहिबाबाद की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान राख

गाजियाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में अचानक उसे वक्त बदल मच गई जब वहां स्थित एक फर्नीचर निर्माण इकाई में बुधवार तड़के भीषण आग लग गईं। इसलिए दौरान फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4:55 बजे सूचना मिली कि साइट-4 के प्लॉट संख्या 534-सी स्थित एसएस फर्नीचर सोफा होम में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और पूरी यूनिट उसकी चपेट में आ चुकी थी।

आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से दो अतिरिक्त वाटर ब्राउज़र भी मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने चारों ओर से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान तेज गर्मी और लपटों के कारण फैक्ट्री का टिन शेड गिर गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

 मुख्य समन अधिकारी ने  बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से टिन शेड हटाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर विभाग की तत्परता के चलते आग को आसपास की फैक्ट्रियों और आवासीय भवनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री स्वामी सादुल पुत्र रफीकुल मौके पर मौजूद नहीं थे।

अग्निकांड में एक हुंडई वेन्यू कार, एक मोटरसाइकिल, डीजी सेट तथा फैक्ट्री में रखा फर्नीचर, कच्चा माल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के बाद फायर विभाग ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।