किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया : केसी त्यागी
बड़ागांव में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय दल के अध्यक्ष केसी त्यागी का भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित रहा है और आगे भी किसान-मजदूरों को साथ लेकर उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।
किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया : केसी त्यागी
- बड़ागांव में रालोद संसदीय दल के अध्यक्ष का भव्य सम्मान, बोले—किसान-मजदूरों को साथ लेकर आगे बढ़ता रहूंगा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय दल के अध्यक्ष केसी त्यागी का भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित रहा है और आगे भी किसान-मजदूरों को साथ लेकर उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।
बड़ागांव स्थित उत्सव ग्रैंड फार्म हाउस में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, मुलायम सिंह यादव और जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गज नेताओं के साथ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में कई बार कठिन फैसले लेने पड़े, लेकिन समाज के सम्मान और किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज स्वाभिमान के साथ जीने वाला समाज है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। समाज हमेशा योग्य उम्मीदवार का समर्थन करता है, चाहे वह किसी भी वर्ग का हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह त्यागी समाज का नाम रोशन करने के साथ ही सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वेदप्रकाश शर्मा लहचौड़ा ने की, जबकि संचालन त्रिलोक चंद जैन ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, प्रिंसिपल रामकुमार त्यागी मंडोला, ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, कपिल त्यागी उर्फ केटी भैया, अमित त्यागी, अरुण त्यागी, दीपक त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, सतपाल त्यागी, केशव त्यागी, बाबूराम त्यागी, यशपाल त्यागी रतनपुरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।