प्लॉट विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपती पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला

खेकड़ा कस्बे में प्लॉट के विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला अहिरान निवासी एक दंपती को बीच रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्लॉट विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपती पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला

प्लॉट विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपती पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला
- वाल्मीकि चौक पर रोककर की मारपीट, सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में प्लॉट के विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला अहिरान निवासी एक दंपती को बीच रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कस्बे के एक व्यक्ति से एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि उसी प्लॉट को लेकर विक्रेता के परिजन उनसे रंजिश रखने लगे और पहले भी कई बार विवाद कर चुके थे। राजेंद्र के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ बैंक से रुपये निकालकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों वाल्मीकि चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद विक्रेता की मां और उसके पांच भाइयों समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।