स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों का बेहतर स्वास्थ्य बेहद आवश्यकःपंकज सिंह
नंगला चरण दास में विधायक ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, फेलिक्स अस्पताल ने लगाया था स्वास्थ्य शिविर
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के नंगला चरण दास गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधायक पंकज सिंह ने किया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन फेलिक्स अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई बार छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी अस्पताल तक जाना पड़ता है। इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ऐसे लोगों को काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। बीमारी का इलाज कराने से ज्यादा आवश्यक है कि समय रहते उसकी पहचान की जा सके। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सरकार भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं, फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच के अलावा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और बीमारी के लक्षण नजर आने पर जल्द से जल्द चिकित्सक की सलाह लेने को लेकर जागरूक किया गया।
विधायक ने किया पौधारोपण कार्यक्रम
विधायक पंकज सिंह ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।