भाकियू (लोक शक्ति) ने की बैठक
सरकार किसानों की तरफ नहीं दे रही ध्यानःबीसी प्रधान
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के बरौला गांव पर भाकियू (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान के नेतृत्व में आयोजित की गई।

भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि काफी लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन, सरकार किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों को अब एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता हैं। संगठन लगातार किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा हैं। आगे भी किसानों की मांगों को लेकर प्रत्येक समस्या में उनके साथ खड़ा रहेगा। वह गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। संगठन को मजबूत किया जाएगा, आगामी 12 और 13 सितंबर को बनारस में होने वाले शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने का भी आह्वान भी किया गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार बैसोया, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, बबलू यादव, चौधरी सुमरपाल, महेश बैसोया, सुनील बैसोया, प्रमोद प्रजापति, जयसिंह, जीत सिंह, रोहित अवाना, धर्मेंद्र बैसोया और दीपक जाटव समेत कई किसान मौजूद रहे।