रातभर गूंजे खाटू श्याम के भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खेकड़ा में श्रीश्याम प्रभु का आनंदोत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। गांधी प्याऊ पर सजे खाटू श्याम दरबार में बीती रात देर तक भजनों की रसधारा बहती रही। पटियाला की प्रसिद्ध गायिका पूजा सखी और पानीपत के साहिल शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर कर दिया।
रातभर गूंजे खाटू श्याम के भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
- पूजा सखी और साहिल शर्मा ने भजनों से बांधा समां, जयकारों से गूंजता रहा खेकड़ा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खेकड़ा में श्रीश्याम प्रभु का आनंदोत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। गांधी प्याऊ पर सजे खाटू श्याम दरबार में बीती रात देर तक भजनों की रसधारा बहती रही। पटियाला की प्रसिद्ध गायिका पूजा सखी और पानीपत के साहिल शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर कर दिया।
कस्बे की ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या लगातार चौथे और अंतिम दिन भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां आगे बढ़ीं, श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। मधुर भजनों की धुन पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूम उठे और अनेक भक्त नृत्य करते नजर आए। पूजा सखी की सुरीली आवाज और साहिल शर्मा की भजन प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्याम प्रभु के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर आनंदोत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, आदर्श गुप्ता, संदीप बिंदल, तरुण गुप्ता, पुनीत शर्मा, कुनाल सिंघल और धैर्य गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।