संयुक्त परिवार ने की विशालकाय गोवर्धन प्रतिरूप की पूजा

खेकड़ा कस्बे के एक बड़े संयुक्त परिवार ने आस्था और एकता की मिसाल पेश करते हुए घर के आंगन में दस फुट लंबा विशालकाय गोवर्धन प्रतिरूप बनाकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर परिवार के करीब तीन दर्जन सदस्य एक साथ शामिल हुए।

संयुक्त परिवार ने की विशालकाय गोवर्धन प्रतिरूप की पूजा

संयुक्त परिवार ने की विशालकाय गोवर्धन प्रतिरूप की पूजा
- घर के आंगन में बनाया दस फुट लंबा गोवर्धन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एक बड़े संयुक्त परिवार ने आस्था और एकता की मिसाल पेश करते हुए घर के आंगन में दस फुट लंबा विशालकाय गोवर्धन प्रतिरूप बनाकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर परिवार के करीब तीन दर्जन सदस्य एक साथ शामिल हुए।
मौहल्ला रामपुर निवासी मास्टर महावीर सिंह का परिवार वर्षों से गोवर्धन पूजा का पर्व संयुक्त रूप से मनाता आ रहा है। इस बार भी परिवार की महिलाओं सरोज देवी, अंजू, मंजू आदि ने कई घंटों की मेहनत और भक्ति भाव से लगभग दस फुट लंबा गोवर्धन प्रतिरूप तैयार किया। मिट्टी, गोबर और फूलों से सजे इस गोवर्धन प्रतिरूप ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बुधवार शाम आयोजित पूजन समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी परिजन शामिल हुए। पूजा के दौरान सभी ने सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। इस अवसर पर राजकरण, ओमकरण, पवन, राजेंद्र, सभासद महक सिंह, बीरसिंह, योगेंद्र, अमित, बिजेंद्र, गजेंद्र और तेजेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।