बसौद गांव में 10 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग रास्ते का उद्घाटन

पिलाना ब्लॉक के बसौद गांव में रविवार को क्षेत्र पंचायत निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग रास्ते का उद्घाटन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने फीता काटकर रास्ते का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से गांव में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

बसौद गांव में 10 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग रास्ते का उद्घाटन

बसौद गांव में 10 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग रास्ते का उद्घाटन
- ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव बोले, बिना भेदभाव सभी गांवों में कराए जा रहे विकास कार्य
- ग्रामीणों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पिलाना ब्लॉक के बसौद गांव में रविवार को क्षेत्र पंचायत निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग रास्ते का उद्घाटन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने फीता काटकर रास्ते का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से गांव में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
क्षेत्र पंचायत पिलाना की ओर से ग्रामीणों की जरूरतों को देखते हुए बसौद गांव में इंटरलॉकिंग रास्ते का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। गांव में जितनी अधिक हरियाली होगी, वातावरण उतना ही स्वच्छ रहेगा। इससे लोगों को बीमारियों से बचाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख ने युवाओं और बच्चों से पढ़ाई व खेलकूद पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान सुमित यादव, असर मोहम्मद, शौकत अली, समीर अहमद, परवेज अहमद, इरशाद प्रधान, बबलू प्रधान, फतेह मोहम्मद और निर्भय प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।