जयपुर, धर्मशाला और पंतनगर समेत 11 शहरों की उड़ानें शुरू

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगामी 15 जून से उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका

जयपुर, धर्मशाला और पंतनगर समेत 11 शहरों की उड़ानें शुरू

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के कई राज्यों के लिए उड़ानों के शुरू होने का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के लगभग 11 नए रूटों पर उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से किया जाएगा। वहीं, इन नए रूटों के शुरू होने से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।


नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगामी 15 जून से उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है। पहली फ्लाइट इंडिगो ने ऑपरेट की थी। उसके बाद अकासा एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं का संचालन शुरू किया। शुरुआत में बेंगलुरु, नवी मुंबई, अमृतसर, हैदराबाद और जम्मू के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है। शुरूआत में बेंगलुरु, नवी मुंबई, अमृतसर, हैदराबाद और जम्मू के लिए नियमित उड़ानें शुरू की गईं। अब नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जयपुर, धर्मशाला और पंतनगर समेत 11 नए शहरों के लिए घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है।
बरेली और किशनगढ़ के लिए दिन निर्धारित
जयपुर, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पंतनगर, चंडीगढ़, बरेली और किशनगढ़ समेत करीब 11 राज्यों से उड़ानों का संचालन शुरू किया गया है। इसमें बरेली और किशनगढ़ के लिए निर्धारित दिनों में ही उड़ानों का संचालन किया जाएगा। जबकि अन्य शहरों के लिए तय शेड्यूल के तहत सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इन नई उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग मई में ही शुरू कर दी गई थी। बरेली और किशनगढ़ के लिए उड़ानें नियमित न होकर सप्ताह के कुछ निर्धारित दिनों में ही संचालित होंगी। बरेली के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट मिलेगी। जबकि किशनगढ़ के लिए मंगलवार, वीरवार और शनिवार को फ्लाइट मिल सकेगी। बाकी शहरों के लिए रोजाना तय शेड्यूल के तहत फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा।
बेंगलुरु और जोधपुर रूट की सबसे ज्यादा मांग
नए रूट चालू होने के पहले ही दिन यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। बेंगलुरु और जोधपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा नजर आ रही थी। बेंगलुरु रूट पर 95 प्रतिशत और जोधपुर रूट पर 83 प्रतिशत एडवांस में ही सीटों की बुकिंग हो चुकी है। हवाई टिकट की बुकिंग के लिए रात 12 बजे तक बुकिंग स्लॉट कंपनियों द्वारा खोला गया है।
दिन और रात के हवाई किराये में बड़ा अंतर
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सफर करने की योजना बनाने वाले यात्रियों को समय के अनुसार हवाई किराये के दामों में अंतर नजर आएगा। रात के समय उड़ान भरना दिन के मुकाबले थोड़ा महंगा होगा। दिन के समय फ्लाइट्स के टिकट काफी किफायती दामों पर यात्रियों को उपलब्ध हो सकेंगे। नई फ्लाइट्स शुरू होने के बाद नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर रोजाना विमान की 32 बार लैंडिंग और टेकऑप हो सकेंगे। कोहरे के समय भी एयरपोर्ट का संचालन काफी आसानी से किया जा सकेगा।