रोडवेज बसों का घटा किराया, 7 रुपये की हुई कटौती
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नोएडा के निवासियों को बसों के किराए पर काफी ज्यादा राहत दी
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नोएडा के निवासियों को बसों के किराए पर काफी ज्यादा राहत दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नए किराया सूची के अनुसार अब यात्रियों को न्यूनतम किराया मात्र 7 रुपये और अधिकतम किराया 413 रुपये तक देना होगा। प्रत्येक वर्ष दूरी और परिचालन लागत के आधार पर किरायों की समीक्षा की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत बस सेवाओं के किराए में कमी की गई है। नई किराया सूची के तहत नोएडा से देहरादून जाने वाले यात्रियों को अधिकतम किराया 413 रुपये देना होगा। जबकि न्यूनतम किराया मोरना डिपो से सेक्टर 37 तक किया गया है। यह किराया मात्र 7 रुपये रखा गया है।

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने की योजना चल रही है। सिटी पार्क और कासना बस डिपो में नए हाई-कैपेसिटी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। जिससे इलेक्ट्रिक बसों की बैटरियां कम समय में चार्ज होंगी और उनका संचालन काफी ज्यादा सुचारू होगा।
इन प्रमुख रूटों पर किराए में आई कमी
- नोएडा-मेरठ-हरिद्वार
- नोएडा-बुलंदशहर-चंदौसी
- नोएडा-बुलंदशहर-एटा
- नोएडा-मथुरा-बरसाना
- नोएडा-शिकोहाबाद
- नोएडा-बुलंदशहर-बदायूं