डॉ. खुशबू सिंह ने आईबीए के उपाध्यक्ष और फाउंडर मेंबर पद से दिया इस्तीफा
पिछले लगभग दो सालों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था के कर रही थी कार्य
शहर की उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह ने आईबीए के उपाध्यक्ष और फाउंडर मेंबर पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने व्यापक स्तर पर राष्ट्र सेवा करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि डॉ. खुशबू सिंह आईबीए की संस्थापक सदस्यों में से एक रही हैं। पिछले लगभग दो सालों से उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था के कार्य किए हैं। इस्तीफा देने के साथ ही डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए काफी यादगार रहेगी।

डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि यह फैसला एक बड़ी सोच और व्यापक विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। अब वह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और कौशल विकास समेत कई काम करना चाहती है। लंबे समय से भारतीय महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य रही हैं। अब उन्हें लगाता है कि ऐसा समय आ गया है कि अपनी इस सोच और ज्यादा से ज्यादा विस्तार देना होगा। अक्सर महिला उद्यमी और छोटे उद्यमी सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं, प्राधिकरणों और विभागों की सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उनका भविष्य का लक्ष्य है कि वह इन सभी योजनाओं का सीधा और जमीनी स्तर पर लाभ प्रत्येक उद्यमी विशेषकर प्रत्येक महिला उद्यमी तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए एक बड़े कदम की आवश्यकता है। इसी सोच के तहत उन्होंने यह फैसला किया था।