कान्हा बरसाने में आ जाइयो, कह गई राधा प्यारी
राधा अष्टमी पर शनिवार को खेकड़ा कस्बे के मंदिर राधारानी की भक्ति में सराबोर रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन और राधा-कृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बने रहे। ठाकुरद्वारा मंदिर में ‘कान्हा बरसाने में आ जाइयो, कह गई राधा प्यारी’ समेत राधारानी के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
कान्हा बरसाने में आ जाइयो, कह गई राधा प्यारी
- राधा अष्टमी पर भजनों से गूंजे मंदिर, 108 भोग लगाए और हुआ भंडारा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राधा अष्टमी पर शनिवार को कस्बे के मंदिर राधारानी की भक्ति में सराबोर रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन और राधा-कृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बने रहे। ठाकुरद्वारा मंदिर में ‘कान्हा बरसाने में आ जाइयो, कह गई राधा प्यारी’ समेत राधारानी के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
कस्बे के विभिन्न मंदिरों में सुबह मंगला आरती के बाद दोपहर में राधा-कृष्ण का विधि-विधान से अभिषेक कराया गया। इसके बाद नृत्य संकीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने राधारानी को 108 प्रकार के भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने राधारानी के चरण दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ठाकुरद्वारा मंदिर में संकीर्तन और आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन चलते रहे। राधा अष्टमी को लेकर महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह नजर आया। इस दौरान जितेंद्र सिंघल, पुनीत शर्मा, संदीप बिंदल, विनोद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।