उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चुनाव में डॉ. यशवीर सिंह की ऐतिहासिक जीत, बने प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ पीएमएसए चुनाव 2026 में प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ. यशवीर सिंह की ऐतिहासिक और एकतरफा जीत के बाद जनपद बागपत के चिकित्सक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शानदार जीत को चिकित्सकों ने संगठन में विश्वास, एकता और मजबूत नेतृत्व की जीत बताया।

- बागपत में खुशी की लहर
- एकतरफा विजय पर चिकित्सकों ने किया जोरदार स्वागत, माल्यार्पण कर दी बधाई
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ पीएमएसए चुनाव 2026 में प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ. यशवीर सिंह की ऐतिहासिक और एकतरफा जीत के बाद जनपद बागपत के चिकित्सक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शानदार जीत को चिकित्सकों ने संगठन में विश्वास, एकता और मजबूत नेतृत्व की जीत बताया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चिकित्सकों और समर्थकों ने डॉ. यशवीर सिंह को जीत की बधाई देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। माहौल पूरी तरह उत्साह और जश्न से भरा नजर आया। डॉ. यशवीर सिंह की इस जीत को चिकित्सक समाज ने “ऐतिहासिक विजय” बताते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सक समाज के विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। चिकित्सकों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा डॉक्टरों के हितों की आवाज पहले से अधिक प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी।इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि डॉ. यशवीर सिंह ने हमेशा चिकित्सक समाज के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि उन्हें इस चुनाव में व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज की।चिकित्सक समुदाय ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सेवा, संगठन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। डॉ. यशवीर सिंह की जीत ने बागपत के चिकित्सक समाज में नई ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।