नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा ने की पूर्व राज्यपाल से मुलाकात

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से भी मुलाकात की गई

नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा ने की पूर्व राज्यपाल से मुलाकात

राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से भी मुलाकात की गई। 
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति केवल व्यक्तित्व निर्माण का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी एक सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण वर्गों से प्राप्त संस्कार, अनुशासन और सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक सेविका का दायित्व है। समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने वाले युवाओं की भूमिका आज पहले काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष ने की क्षेत्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 35 स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के आवास पर एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने एक बैठक की। इस बैठक के दौरान नोएडा के विकास और कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि शहर में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, हरित क्षेत्र के संरक्षण और नागरिकों की अन्य प्रमुख समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।